‘आम बहार, आपके द्वार’ अभियान: महराजगंज में मुफ्त बांटे गए आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज विकासखंड में शुक्रवार को ‘आम बहार, आपके द्वार’ अभियान के तहत ‘आम वृक्ष भंडारा’ का आयोजन किया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग, रायबरेली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आम सहित अन्य फलदार एवं उपयोगी पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत शिखर शुक्ला ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते…

Read More

वार्ड नंबर-5 की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों और जलभराव के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के वार्ड नंबर-5 स्थित चकधौरहरा क्षेत्र में बदहाल सड़कों, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों, व्यापारियों और राहगीरों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़कें जर्जर पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के…

Read More

जनआस्था और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, दोषी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा : दिनेश प्रताप सिंह

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंपत राय से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर पहुंचना न तो उचित है और न ही न्यायसंगत। उन्होंने कहा कि चंपत राय ऐसे वैचारिक परिवार से जुड़े हैं, जहां संगठन के शीर्ष…

Read More

रतापुर-गल्ला मंडी मार्ग की बदहाली पर हरकत में आया प्रशासन, डीएम ने दिए शीघ्र निर्माण के निर्देश

प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू कराने के आदेश। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के रतापुर चौराहे से गल्ला मंडी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका ने सड़क की बदहाल स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें समाचार…

Read More

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, सिर और चेहरे पर गंभीर वार, आरोपी फरार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। थाना मिल एरिया क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देवानंदपुर-महराजगंज रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी नौशाद खान का कॉलोनी के ही एक युवक से किसी बात को लेकर…

Read More

36.92 करोड़ के वाहन कर बकाएदारों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, एआरटीओ अरविंद यादव की सख्ती से मचा हड़कंप।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जनपद में वाहन कर (टैक्स) बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद यादव के नेतृत्व में विभाग ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और तय समय में भुगतान न करने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 3,799 वाहन ऐसे चिन्हित…

Read More

झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज क्षेत्र में गुरुवार देर शाम से शुरू हुई रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। अब लगातार हो रही बारिश ने खेतों को पानी से लबालब कर दिया है, जिससे धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। बारिश के चलते पूरे…

Read More

ग्रामीण इंडोर स्टेडियम के सौंदर्याकरण की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। कस्बा स्थित ग्रामीण इंडोर स्टेडियम के सौंदर्याकरण एवं खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्टेडियम का निरीक्षण कर शासन को भेजे गए सौंदर्याकरण प्रस्ताव के संबंध में स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं, भवन की स्थिति तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से स्वीकृति प्राप्त…

Read More

नशे की दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा, महराजगंज में छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज रायबरेली। जिले में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं (नारकोटिक्स) की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने आनन-फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए और मौके से चले गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।छापेमारी…

Read More

इनकम टैक्स छापेमारी के दौरान पत्रकारों से अभद्रता का आरोप, मोबाइल छीने जाने पर पत्रकारों में आक्रोश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली महराजगंज।कस्बे में स्थित शकील सरिया की दुकान पर आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी व्याप्त है। उनका आरोप है कि कवरेज के दौरान अधिकारियों ने पत्रकारों के मोबाइल छीन लिए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय पत्रकार मौके पर…

Read More