धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के खैरा गांव में खेत में जानवर चराने के दौरान विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय की तहरीर के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी मां प्रेमा और भाई मुकेश के साथ खेतों में जानवर चरा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामखेलावन पुत्र राम आसरे, उसके पुत्र अजय व विजय, अशोक पुत्र प्यारेलाल तथा कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे और लोहे…
Read MoreCategory: Barabanki
दहेज में बुलट और एक लाख रुपये की मांग, विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकाला
Dhara lakshya samachar ptra रिपोर्टर रोहित मिश्रा महराजगंज/रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम कुबना निवासी अन्तिमा सिंह ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज व मारपीट करने तथा बच्चे समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक अन्तिमा सिंह का विवाह 9 जुलाई 2024 को ग्राम व पोस्ट समाधा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव निवासी राघवेन्द्र सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता…
Read Moreयूपीआई पर 0.4% एमडीआर का विरोध, व्यापारियों ने खोला मोर्चा।
केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, डीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है।व्यापारी नेताओं ने कहा कि यूपीआई आज छोटे-बड़े व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में लेन-देन पर…
Read Moreवेज राइस बिरियानी में निकले कीड़े! होटल के खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग स्थित नरेश होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होटल में परोसी गई वेज राइस बिरियानी में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद होटल की खाद्य गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में भोजन करने पहुंचे ग्राहक सौरभ सिंह ने खाने में कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए…
Read Moreरायबरेली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल-प्रियंका के खिलाफ एफआईआर से कार्यकर्ताओं में नाराजगी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न…
Read Moreलोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा का धरना, मताधिकार की सुरक्षा की उठाई मांग
अंबेडकर पार्क में कांग्रेस भी हुई शामिल, अनुच्छेद 326 का किया पाठ; मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान पर गुरुवार को “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत सपा जिला इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे,…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 09 अक्टूबर 2026
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला : जिलाधिकारी धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी, 07 अक्टूबर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए बुधवार को जनपद बाराबंकी में फील्ड ट्रेनरों (एफटी) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अयोध्या रोड, निकट रसौली, बाराबंकी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 118 फील्ड ट्रेनरों…
Read Moreगौरवा उसमानपुर में मेघा के फैलाए रायते से भुगत रहे नागरिक
(मामला हर घर नल से जल योजना का) धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्ट राजेश कुमार बाराबंकी त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। सरकार की बहु प्रचारित जल जीवन मिशन योजना आम आदमी के लिए सिरदर्द देने वाली साबित हो रही है। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरवा उसमानपुर में इस योजना को धरातल पर उतारने वाली कार्यदाई संस्था मे. मेघा इण्डस्ट्रीज की कार्यशैली ग्रामीणों के लिए हर तरह से परेशानी पैदा करने के काम करती रहती है। संस्था शासन को शुरू से गुमराह करके अपनी मनमानी से ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी पैदा करने…
Read Moreहैदरगढ़ तहसील में न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश
एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी यूपी जिला अधिकारी के कार्य शैली पर अधिवक्ताओं मैं फूटा गुस्सा उठ रहे सवाल? धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट कुलदीप शर्मा (के.के.) बाराबंकी हैदरगढ़, बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने तहसील में संचालित न्यायालयों की कार्यप्रणाली और लंबित वादों के निस्तारण को लेकर गंभीर समस्याएं उठाते हुए उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ को पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील स्थित सभी न्यायालयों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने तथा व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी…
Read More