किराये की दुकान में छिपाकर रखा था 110 किलो अवैध पटाखों का जखीरा, एक गिरफ्तार।

ऊंचाहार पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री बरामद, बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण और बिक्री का खेल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली ऊंचाहार/रायबरेली। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे…

Read More

सुमित्रा नगर में किंग ढाबा का भव्य शुभारंभ, शाकाहारी व्यंजनों की मिलेगी खास वैरायटी।

Dhara Lakshya samachar private limited रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सुमित्रा नगर में एचपी पेट्रोल पंप के पास नवनिर्मित किंग ढाबा का भव्य शुभारंभ फीता काटकर किया गया। ढाबा खुलने से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही राहगीरों और यात्रियों को भी स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन की सुविधा मिलेगी।ढाबा संचालकों के मुताबिक यहां ग्राहकों को शुद्ध, ताजा और स्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ढाबे में मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, चिल्ली पनीर, दाल फ्राई, वेज फ्राइड राइस सहित तंदूरी और सादी रोटी…

Read More

अमीनो व अनुसेवकों की बैठक ईको गार्डेन में सम्पन्न

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विनियमितीकरण व आयु सीमा शिथिलता कि मांग लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने ईको गार्डन में बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के सभी सीजनल अमीन व अनुसेवकों का विनियमितिकरण करके आयु सीमा शिथिलता कि मांग कि गयी है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों कि अनदेखी कर रहा है। सीजनल अमीनों व अनुसेवकों ने पूरा जीवन राजस्व विभाग में खराब कर दिया और शासन के…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की भाकपा माले ने की घोर निन्दा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “आंदोलनकारियों को नौकरी नहीं” वाले तानाशाही फरमान के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध का आह्वान फासीवादी फरमान योगी आदित्यनाथ सरकार फौरन वापस ले धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई यह घोषणा कि आंदोलन में शामिल होने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, यह मात्र एक बयान नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल और फासीवाद के लागू होने की घोषणा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) रेडस्टार उत्तर प्रदेश राज्य इकाई इसकी घोर,तीखी निंदा करती है। पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार…

Read More

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन SDM को सौंपा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/अंबेडकरनगर। नूरूल हूदा राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष यूथ के नेतृत्व में SDM आलापूर अम्बेडकर नगर को पाँच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम लेकर सौपा। इस मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए नूरूल हूदा ने कहा कि मुस्लिम दलित जातियां का आरक्षण 10 अगस्त 1950 को प्रेसीडेंसीअल आर्डर ला कर नेहरू ने हिन्दू छोड़ सभी धर्मों के दलित जातियों के आरक्षण को रोक दिया 1956 में सिख समुदाय के दलित जातियों और 1990 में बौद्ध धर्म के…

Read More

हजारों सफाई कर्मचारियों नें ज्वलंत समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा उ०प्र० के तत्वाधान में प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज दिनांक 02.11.2026 दिन सोमवार को नगर निगम के सामने लालबाग लखनऊ में संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक राम प्रसाद वाल्मीकि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य संयोजक ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश के प्रत्येक जिले के निकायों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से आज तक सफाई…

Read More

खैरात की नहीं स्वावलंबन की अर्थव्यवस्था जरूरी – अखिलेन्द्र

बुलडोजर नहीं, कानून व संविधान का राज चाहिए नई पीढ़ी संवाद का दूसरा दिन, चर्चा जारी लखनऊ/वाराणसी।उत्तर प्रदेश के लोगों की बैंकों में जमा पूंजी दूसरे प्रदेशों और औद्योगिक घरानों को दी जा रही है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। दरअसल प्रदेश में पूंजी का कोई संकट नहीं है। यदि कृषि, एमएसएमई, रोजगार, तकनीकी, कोऑपरेटिव और महिला सशक्तिकरण पर इस पूंजी को खर्च किया जाए तो प्रदेश बीमारू प्रदेश के दंश से उबर सकता है। प्रदेश में जारी खैरात बांटने की अर्थनीति नहीं स्वालंबन के अर्थव्यवस्था…

Read More

सात सूत्रीय मांगों को लेकर समूह सखियों का प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। सात सूत्रीय मांगों को लेकर समूह सखियों का प्रदर्शन उग्र, ईको गार्डन के बाहर सड़क जाम कर बैठीं महिला कर्मी मांगें पूरी होने तक धरना स्थल से नहीं हटने का ऐलान, पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का कर रही प्रयास। सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं समूह सखियों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहीं समूह सखियों ने परिसर के बाहर सड़क जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। इससे…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 01 नवम्बर 2026

Read More

डिप्टी सीएम केशव बोले : प्रयागराज से मुंबई दुरंतो हर रोज और अहमदाबाद सुपरफास्ट चले सप्ताह में तीन दिन

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते डिप्टी सीएम केशव और अन्य। रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बनारस स्टेशन से वर्चुअली शिरकत कर रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अहम मुद्दे उठाएं। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन संचालित करने का पुरजोर आग्रह किया। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस…

Read More