वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर मिश्र के निधन से रायबरेली के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

पत्रकारिता जगत ने खोया अनुभवी व्यक्तित्व, दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली ।के पत्रकारिता जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर मिश्र के निधन से जिले के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को रायबरेली की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत में एक ऐसा रिक्त स्थान उत्पन्न हो गया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।वरिष्ठ पत्रकार…

Read More

भाजपा को हराना है तो आजाद समाज पार्टी के बिना संभव नहीं: चंद्रशेखर आजाद

सारस चौराहे पर झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विपक्षी दलों पर साधा निशाना। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां सारस चौराहे पर उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराना है । तो आजाद समाज पार्टी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं…

Read More

सड़क हादसे में घायल युवक की एम्स में मौत, चार साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा पवन यादव, परिवार में मचा कोहराम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर दशहरा के दिन हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार सुबह एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और चार वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, चंदापुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे…

Read More

डिलीवरी के बाद बिल को लेकर विवाद, नर्सिंग होम पर अभद्रता का आरोप

दवा न देने और तय रकम से मुकरने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की जांच पर टिकी निगाहें। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में राजघाट के समीप स्थित कल्याण नर्सिंग होम में सीजर डिलीवरी के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है।महराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी रूबी सिंह ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर अभद्रता करने तथा दवा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उनकी बहन की डिलीवरी के लिए 38 हजार रुपये में बात…

Read More

घर का दरवाजा तोड़कर घुसे हमलावर, महिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप पीड़िता का दावा—धारदार

हथियारों से किया हमला, पति हुआ बेहोश; आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज, रायबरेली।रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के गुम्दापुर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों से सनसनी फैल गई है। गांव की निवासी फूलमती ने गांव के ही कुछ लोगों समेत छह व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर घर का…

Read More

सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

मातृशक्ति का सम्मान कर वितरित कीं साड़ियां, श्रद्धालुओं को मिलेगी आवागमन में सुविधा। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आवागमन सुगम होने से विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक…

Read More

पीईटी-2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था, पहली पाली में 2,814 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 25 अक्टूबर।रायबरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उत्तर…

Read More

मन की बात में गूंजा स्वदेशी का संदेश, जनमेजय सिंह ने बूथ पर कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें भाग को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने सिकंदरपुर स्थित अपने आवास पर बूथ संख्या 324 पर स्थानीय लोगों के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा हुई और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के संकल्प को दोहराया गया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायबरेली में कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’ होर्डिंग से सियासी चर्चा तेज।

पंकज तिवारी बोले—होर्डिंग से जिला कांग्रेस कमेटी का कोई आधिकारिक संबंध नहीं, सीटों और गठबंधन पर फैसला करेगा शीर्ष नेतृत्व। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली रायबरेली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। राजधानी लखनऊ के बाद रायबरेली में भी कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’ लिखे होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें लगी हैं। चुनाव से पहले लगाए गए इन नारों…

Read More

पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, लालगंज के दो केंद्रों पर कड़ा पहरा।

बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, जांच के बाद मिल रहा प्रवेश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।परीक्षा…

Read More