विजयश्री के बाद प्रथम आगमन पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां (रायबरेली)। शिक्षक एमएलसी चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के बाद प्रथम बार बछरावां आगमन पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का चुरुवा मंदिर में फूल-मालाओं एवं विशाल पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, रमेश वर्मा, दिलीप सिंह, बृजेश तिवारी, योगिता सिंह, अहिवरन सिंह, अरुण सिंह एवं पुष्पेंद्र तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद…

Read More

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंदा,काफी दूर तक मोटरसाइकिल रही घिसटती।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब बछरावां से मौरावां मार्ग पर महारानी खेड़ा शेखपुर समोधा गांव के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल काफी दूर तक घिसटती रही। मिली जानकारी अनुसार मेहरवान खेड़ा शेखपुर समोधा निवासी सूरज उम्र 25 वर्ष पुत्र अमरलाल मोटरसाइकिल से बछरावां जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह ट्रक के…

Read More

जमीन के विवाद में फल की दुकान में आग लगाने का आरोप, दो लाख रुपये का नुकसान।

पीड़ित ने विपक्षियों पर लगाया रंजिश में दुकान फूंकने का आरोप, पहले भी मारपीट और जान से मारने की दी थी धमकी। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावा रायबरेली। बीते बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे के आसपास दुकान में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। विदित हो कि बबुरिहा खेड़ा मजरे विशुनपुर निवासी सज्जन सोनकर पुत्र देवी दीन ने विपक्षी दो लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। मामला पुराने जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में दुकान में…

Read More

आग ने उजाड़ा गरीब का आशियाना, 50 हजार की गृहस्थी जलकर राख।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सरेनी /रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर खुर्द गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे केशराज कुरील के घर में अचानक आग लग गई। भीषण आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक, अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सात सदस्यों के सामने अब रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और…

Read More

परशदेपुर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली परशदेपुर/ रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी अंतर्गत निनावा में पानी की टंकी के पास देर शाम एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन संख्या UP36B2601 में सवार तीन लोग फतेहपुर से अपने घर ग्राम घनापुर, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी जा रहे थे। इसी दौरान निनावा के पास तेज रफ्तार के…

Read More

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज तथा रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का…

Read More

जिला कारागार में 20 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत, जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्थाएं।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। करवा चौथ के पावन पर्व पर जिला कारागार में भी पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध 20 महिला बंदियों ने अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। महिला बंदियों की धार्मिक भावनाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से पूजन सामग्री सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिन महिला बंदियों के पति भी…

Read More

त्योहारों और पीईटी परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ संभाला मोर्चा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। आगामी त्योहारों और पीईटी परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने बाजारों में स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा…

Read More

ऊंचाहार एक्सप्रेस से उतरते समय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली/ऊंचाहार। दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक की कानपुर में ट्रेन से उतरते समय दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार मौर्य पुत्र बेतालाल मौर्य, निवासी कमोली, क्षेत्र ऊंचाहार, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार मौर्य दिल्ली से ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर के किदवई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह…

Read More

अनियंत्रित कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल पति की मौत पत्नी गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती बुरी तरह से घायल हो गये घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बछरावां सीएचसी लाया गया जहाँ घायल पुरुष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वही महिला की गंभीर दशा को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि बन्नावां गांव निवासी…

Read More