एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थानों की संयुक्त सफलता।
धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आज बड़ी सफलता मिली। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रचलित वादों व थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई थाना महोली पुलिस टीम ने की, जिसमें मु.अ.सं. 466/25 धारा 303(2) BNS में वांछित सौरभ पुत्र मंजेश निवासी ग्राम बांसी को चोरी की मोटरसाइकिल UP34BK 6828 (स्प्लेंडर प्लस) सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS भी बढ़ाई गई।
इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मु.अ.सं. 468/25 धारा 115(2)/352/351(3)/308(5) BNS में वांछित तरुण त्रिवेदी पुत्र अनुरुद्ध त्रिवेदी निवासी चडरा को 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 25(1-B) A Arms Act की भी बढ़ोत्तरी की गयी।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने वाद संख्या 31/10 में वारण्टी महीस पुत्र वसीर निवासी कोर्ट कर्बला पुराना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वाद संख्या 148/17 में वारण्टी उदय कश्यप पुत्र सन्तु कश्यप निवासी पिपरी को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना संदना पुलिस ने मु.अ.सं. 363/25 धारा 69 BNS व 3/4 D.P. Act में वांछित महेन्द्र पुत्र छोटा निवासी गंगोय को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा।
थाना इसुपुर पुलिस ने वाद संख्या 69/15 में वारण्टी रामकुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम पिपरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने टीमों की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी गति से जारी रहेगा। वांछित, फरार तथा संगीन मामलों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सतत कार्रवाई करती रहेगी।

