रीदपुर 122 से संभावित प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर के नेतृत्व में क्रिकेट लीग का रोमांच चरम पर, माही स्पोर्ट्स और नूरानी ब्रिक्सफील्ड जीतीं।

धारा लक्ष्य समाचार बरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र पीलीभीत। विधानसभा फरीदपुर 122 से संभावित प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर के सौजन्य से आयोजित फरीदपुर क्रिकेट लीग के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस उछालकर दोनों मैचों का शुभारंभ किया। मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। माही स्पोर्ट्स ने 63 रन से दर्ज की बड़ी जीत पहला मुकाबला माही स्पोर्ट्स और अली डेयरी के बीच खेला गया। माही स्पोर्ट्स…

Read More

गुरुपर्व पर अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर सांसद ने लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र फगवाड़ा (शिव कौड़ा) श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के अवसर पर आम आदमी पार्टी के फगवाडा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार व हलका इंचार्ज सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने फगवाड़ा के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर समूची मानवता की सुख-शांति, खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की तथा समूह संगत को गुरुपर्व की हार्दिक बधाई दी। इस पावन अवसर पर सांसद डॉ. चब्बेवाल सबसे…

Read More

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, 12 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत।

चाचा के साथ निमंत्रण से लौट रही थी बच्ची, हादसे में चाचा भी घायल; गांव में मचा कोहराम। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 12 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पाली गांव के आगे स्थित फायर स्टेशन के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, ओनई जंगल गांव निवासी अनूप लोधी अपनी 12 वर्षीय भतीजी कल्पना के साथ बसंतपुर गांव में निमंत्रण कार्यक्रम…

Read More

टीनोपाल केमिकल मिलाकर बनाया जा रहा था नकली पनीर, खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ी फैक्ट्री।

अघौरा में छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा, गैर जनपदों में भी होती थी सप्लाई; बड़ी मात्रा में पनीर कराया गया नष्ट। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में कपड़ों में सफेदी लाने वाले केमिकल टीनोपाल का इस्तेमाल कर नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद कर नष्ट कराया। यहां तैयार पनीर की सप्लाई रायबरेली के अलावा गैर जनपदों…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर जनई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीताराम बाबा मंदिर में लगा विशाल मेला

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महराजगंज तहसील क्षेत्र की जनई ग्राम सभा स्थित सुप्रसिद्ध श्री सीताराम बाबा मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही।श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री सीताराम बाबा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर अखंड रामायण…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे गंगा घाट।

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर हुआ डलमऊ। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ/रायबरेली। धर्म, आस्था और अध्यात्म के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पौराणिक नगरी डलमऊ के गंगा घाटों पर श्रद्धा का महासैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही हर-हर गंगे और मां गंगा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में आस्था…

Read More

पं. गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को होगा विराट कवि सम्मेलन, साहित्यकारों का होगा सम्मान।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कवि, शिक्षक एवं कवि कुल मंच के संस्थापक पंडित गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बछरावां क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित शिवदास बाबा मंदिर परिसर में अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक एवं उनके सुपुत्र शिक्षक लोकतंत्र शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।…

Read More

पोषण योजनाओं की समीक्षा के साथ मतदाता सूची दुरुस्त कराने पर डीएम का जोर

आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के निर्देश, 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जनपद में संचालित पोषण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानक के…

Read More