धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश स्तरीय पंचायत सहायक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड त्रिवेदीगंज के पंचायत सहायकों एवं कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी को कार्य बहिष्कार संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। विकासखंड त्रिवेदीगंज में पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष रोहित वर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार तथा कोषाध्यक्ष अरुंधती रमन वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह एवं एडीओ पंचायत को ज्ञापन…
Read MoreAuthor: News Desk
Chandigadh hariyana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब अंशकालिक कर्मचारियों के परिवारों को भी मिलेगी अनुग्रह सहायता योजना का लाभ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के हितों और उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनुग्रह सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी इसमें शामिल करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत हजारों अंशकालिक कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को लाभ मिलेगा। अब किसी अंशकालिक कर्मचारी की सेवा अवधि…
Read MoreRaybareli News: दहेज के लोभी लगातार विवाहिता को कर रहे प्रताड़ित 1 वर्ष हुई शादी, पति – पत्नी को होने से किया इन्कार
पत्नी के पेट में 8 माह का गर्भ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।डीह माता-पिता अपनी बेटी का विवाह बड़े ही अरमान एवं शान शौकत से करते हैं अपनी हैसियत से ज्यादा करने की कोशिश करते हैं लेकिन समाज में दहेज के लोभी मन मुताबिक दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग लगातार विवाहिता को शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना देने से जरा सा भी गुरेज नहीं करते । विवाह पति-पत्नी के बीच एक पवित्र रिश्ता है लेकिन दहेज…
Read MoreRaybareli News: प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण, दो नए वाटर फ्रीजर और तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने रविवार को कस्बे के पूरे रानी वार्ड का दौरा कर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और दूसरी किस्त जल्द जारी कराने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान प्रभात साहू ने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पूरे रानी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। जिससे क्षेत्र के सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा…
Read MoreRaybareli News: बाड़े में घुसकर छह बकरियों पर धारदार हथियार से हमला, पांच की मौत
अज्ञात हमलावरों की करतूत से किसान को हजारों रुपये का नुकसान, गांव में दहशत का माहौल। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे मूढ़ू मजरे अतरेहटा गांव में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक किसान के बाड़े में घुसकर उसकी छह बकरियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है…
Read MoreRaybareli News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना चंदापुर थाना क्षेत्र के चिरैंधा गांव की है। बताया जाता है कि पूरे चिरैंधा मजरे ताजुद्दीनपुर निवासी रामकेश और सूरजपाल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था।…
Read MoreKapoorthala Panjab news: कपूरथला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र कपूरथला (पंजाब)। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंजाब के कपूरथला पहुंचकर शेखूपुर स्थित Mata Bhadrakali Temple में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे पावन धार्मिक स्थलों पर…
Read MoreChandigadh hariyana News: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नमन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा, समर्पण एवं त्याग की प्रतिमूर्ति महान वीरांगना लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने आदर्श नेतृत्व, जनसेवा और लोककल्याणकारी कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, शिक्षा, सेवा और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री सैनी ने…
Read MoreHariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट
धारा लक्ष्य समाचार पत्र ब्यास। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ब्यास पहुंचकर डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके मार्गदर्शन से लोगों में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। मुलाकात के दौरान…
Read MoreSultanpur UP: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मंडल स्तरीय पत्रकारों का लगा जमघट
अमर सृष्टि के सौजन्य से हुआ स्मारिका का भव्य विमोचन संवाददाता धारा लक्ष्य समाचार सुल्तानपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन एवं अमर सृष्टि हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित स्मारिका विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल स्तरीय पत्रकारों का जमघट देखने को मिला। अमर सृष्टि के प्रधान संपादक एवं जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबरन पीजी कॉलेज, जयसिंहपुर के प्रबंधक अजय…
Read More