जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रायबरेली, धूमधाम से निकली भव्य राम बारात

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर में भगवान श्रीराम की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब रामलीला कमेटी खाली सहट की ओर से भव्य राम बारात निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर झूमते बारातियों ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। राम बारात में नौजवानों, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए। भव्य राम बारात खोया मंडी, कैपरगंज और घंटाघर चौराहे से होते…

Read More

रायबरेली में पटाखों के विस्फोट से दहला अहियारायपुर, एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान।

मस्जिद की दीवार और छत में आई दरारें, दो लोग घायल; घनी आबादी में पटाखों के भंडारण पर उठे सवाल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।शहर कोतवाली क्षेत्र के अहियारायपुर में शुक्रवार को पटाखों के विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। मस्जिद के बगल स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के एक दर्जन से अधिक मकान इसकी चपेट में आ गए। कई घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए।…

Read More

गेगासो गंगा पुल पर डंपर खराब होने से लगा भीषण जाम, पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार।

गुरुवार को भी आठ घंटे जाम से जूझे थे राहगीर, लगातार दूसरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रवि शंकर रायबरेली सरेनी/रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगा पुल पर डंपर खराब होने से शुक्रवार सुबह यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। भोर सुबह से ही जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों बीतने के बाद…

Read More

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क अभियान

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं से की मतदान की अपील। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभियान के तहत सरेनी के पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अंजलि मौर्य ने बैसवारा इंटर…

Read More

मिशन शक्ति केंद्र ने सुलझाए दो पारिवारिक विवाद, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

सैनपुर और बाबूजी का पुरवा के मामलों का सफल निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को थाना महराजगंज स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं एवं उनके परिजनों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार…

Read More

कमलापुर में मारपीट में युवक की मौत, मछरेहटा में बालिका हत्याकांड का खुलासा

लुधौरा गांव में पांच लोगों पर हमला करने का आरोप, ग्वालीपुरवा में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कमलापुर थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान 35 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई। वहीं, मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्वालीपुरवा…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 15 अक्टूबर 2026

Embedded:

Read More

हादसे के बाद तत्काल एक्शन में आई पुलिस, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, सोथी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राम भजन थुलवासा बाजार में रिक्शा मोड़ रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर जा…

Read More

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस भक्त प्रहलाद व अजामिल की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सतांव रायबरेली। मलिकमऊ चौबारा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक आचार्य कृष्ण गोपाल ठाकुर महराज ने भक्त प्रह्लाद और अजामिल की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि हिरणाकश्यपअत्याचारी राक्षस राजा था। वह चाहता था कि सभी उसकी पूजा करें,लेकिनउसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति से रोकने के लिए कई अत्याचार किए, उसे पहाड़ से फिंकवाया, हाथी से कुचलवाया और आग में जलाने की कोशिश की, पर हर बार…

Read More

मिशन शक्ति अभियान: डलमऊ पुलिस ने विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को बांटी खाद्य सामग्री

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली डलमऊ, रायबरेली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डलमऊ पुलिस ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। 14 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निर्देशन में पुलिस टीम ने चौकी डलमऊ क्षेत्र के चौहट्टा चौराहे तथा चौकी मुराईबाग क्षेत्र के कृष्णा नगर में भ्रमण कर जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के साथ उनमें सुरक्षा, सम्मान…

Read More