धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सलोन/ रायबरेली। सलोन कस्बे के ग्राम औना सदरा के समीप सोमवार को तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।…
Read MoreAuthor: News Desk
दशहरा-नवरात्रि पर सुरक्षा का खाका तैयार, 33 पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारी और डीजे संचालक शामिल हुए। कोतवाल जगदीश यादव ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने…
Read Moreवैश्य समाज की सियासी भागीदारी को मिलेगी नई धार 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, प्रदेशभर के दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि जुटेंगे
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच वैश्य समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वैश्य एकता परिषद की ओर से आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब, रायबरेली में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने सम्मेलन के उद्देश्य और आगामी रणनीति की जानकारी साझा की।पदाधिकारियों के मुताबिक महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वैश्य…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 05 अक्टूबर 2026
पुरानी SIM दोबारा चालू कराई, बैंक खाते से उड़ गए ₹3.26 लाख!
मोबाइल खोने के बाद नंबर हुआ एक्टिव, कुछ ही देर में आने लगे खाते से निकासी के मैसेज। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली। मोबाइल फोन खोने के बाद उसी नंबर की सिम दोबारा चालू कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सिम सक्रिय होने के बाद उसके यूको बैंक खाते से करीब 3.26 लाख रुपये अलग-अलग लेनदेन के जरिए निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने के मैसेज लगातार मोबाइल पर पहुंचने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।…
Read Moreमुंशीगंज ओवरब्रिज पर भिड़ीं बोलेरो और अर्टिगा, पुलिस लिखी गाड़ी पर गलत दिशा से टक्कर का आरोप।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी, हादसे में दो लोगों के घायल होने का दावा। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अर्टिगा कार चालक पुलिस लिखी बोलेरो पर गलत दिशा से आकर टक्कर मारने का आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। बोलेरो का नंबर यूपी 32 एफजी 3998 बताया जा रहा है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़…
Read Moreवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुई वडनगर से वाराणसी सेवा के संकल्प से राष्ट्र सेवा के पथ तक की यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बछरावां शिवम मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा के सेवा भाव एवं समर्पण का उत्साहवर्धन कर यात्रा में शामिल कार्यकर्ता बंधुओं का बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही इस सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को आगामी…
Read Moreचुनाव आयोग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रविवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप शहीद चौक पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को…
Read Moreरामनगर-267 में भाजपा की सियासी पिच पर सुशील पटेल लंबरदार ने ठोकी दावेदारी
दो बार ब्लॉक प्रमुख पद के रनर प्रत्याशी रहे सुशील पटेल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और स्नातक एमएलसी के ब्लॉक संयोजक के रूप में हैं सक्रिय रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ /बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद की रामनगर विधानसभा-267 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत नेराकबूलपुर के मूल निवासी सुशील पटेल लंबरदार ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामनगर विधानसभा सीट पर विधायक…
Read Moreकंप्यूटर प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, नेहा सिंह आनंद ने बढ़ाया हौसला
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां, रायबरेली। रामपुर बाजार स्थित राजापुर रोड पर आयोजित निःशुल्क कंप्यूटर प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नेहा सिंह आनंद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न…
Read More