भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है वाराणसी::एयरटेल के ग्राहकों को ईमेल किए गए एक पत्र में, भारती एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा कि कंपनी ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नेटवर्क समस्याओं के बारे में मिले फीडबैक के बाद यह सेवा शुरू की है। “आपमें से कई लोगों ने हमें बताया कि कभी-कभी आप भीड़-भाड़ वाले बाजार, ट्रैफिक जाम या किसी इवेंट में वीडियो कॉल करने, ईमेल डाउनलोड करने या फोटो अपलोड करने…
Read MoreCategory: वाराणसी
Varanasi UP….डॉक्टर v/s इन्फ्लुएंसर” पर पब्लिक फोरम 24 मई को।
डॉक्टर v/s इन्फ्लुएंसर” पर पब्लिक फोरम 24 मई को। वाराणसी। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी भ्रामक सलाहों के बीच सही जानकारी देने के उद्देश्य से डॉ. दीपाली गुप्ता “डॉक्टर vs इन्फ्लुएंसर: ब्यूटी, हेल्थ और आइडेंटिटी पर अनफ़िल्टर्ड बातचीत”_ शीर्षक से पब्लिक फोरम आयोजित कर रही हैं। यह कार्यक्रम रविवार, 24 मई को शाम 5 से 7 बजे तक आशीर्वाद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महमूरगंज में होगा। 24+ वर्षों के अनुभव वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि फोरम में स्किनकेयर, वेट लॉस ट्रेंड्स, इंटिमेट वेलनेस और…
Read MoreVaranasi UP…मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा का 11वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा का 11वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। “नव नेतृत्व के साथ, नए संकल्प की ऊंचाइयों की ओर” थी कार्यक्रम की थीम। वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा द्वारा 11वें शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन गुरुवार को सामने घाट स्थित होटल रुद्र गंगा में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, मंच के सदस्यों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी वेदिका बाजोरिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री…
Read MoreVaranasi UP…महिला सुरक्षा और हिन्दू जागरूकता को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी राष्ट्रीय युवा वाहिनी
महिला सुरक्षा और हिन्दू जागरूकता को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी राष्ट्रीय युवा वाहिनी लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला ने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, हिन्दू जागरूकता एवं बेटी सम्मान को लेकर देशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, विधिक सहायता शिविर, महिला सम्मान यात्रा एवं हिन्दू जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा…
Read MoreVaranasi UP…हीट वेव से बचाव को लेकर महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक।
हीट वेव से बचाव को लेकर महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक। वाराणसी। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं सूर्या चिल्ड्रन हॉस्पिटल, वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वर्ण प्रश्न शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को हीट स्ट्रोक तथा गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. तिवारी एवं सर्जन व स्वर्ण प्रश्न विशेषज्ञ डॉ. शर्मिला तिवारी ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों…
Read MoreVaranasi UP…राजीव गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित।
राजीव गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित। वाराणसी, 21 मई। इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की 36वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति का जनक, दूरदर्शी नेता और युवाओं को नई दिशा देने वाला व्यक्तित्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने अल्प राजनीतिक जीवन में देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया तथा राजनीति में शुचिता और मर्यादा बनाए रखी। कार्यक्रम में उनके चित्र…
Read MoreVaranasi UP…कज्जाकपुरा में सीवर लाइन की मांग को लेकर सपाइयों का जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन।
कज्जाकपुरा में सीवर लाइन की मांग को लेकर सपाइयों का जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन।l वाराणसी, कज्जाकपुरा आरओबी के पास नई सीवर पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भेलूपुर स्थित जलकल विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता किशन दीक्षित और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों और निरीक्षणों के बावजूद अब तक सीवर लाइन नहीं डाली गई। जलकल…
Read MoreVaranasi UP…वाराणसी किराना व्यापार समिति कतुआपुरा विशेश्वरगंज का चुनाव संपन्न।
वाराणसी किराना व्यापार समिति कतुआपुरा विशेश्वरगंज का चुनाव संपन्न। वाराणसी। वाराणसी किराना व्यापार समिति, कतुआपुरा विशेश्वरगंज, वाराणसी का चुनाव आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रहरी, महामंत्री पद पर नारायण केसरी तथा ऊषाधीश पद पर राजीव जाजोदिया विजयी घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी तथा समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं…
Read MoreVaranasi UP…एआई से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : आईयूसीटीई में ऑनलाइन कार्यशाला।
एआई से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : आईयूसीटीई में ऑनलाइन कार्यशाला। वाराणसी, 21 मई। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में “इंटीग्रेटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज़ टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के चौथे दिन डॉ. आनंद के. ठाकुर ने एआई आधारित पाठ्यक्रम निर्माण और लेसन प्लानिंग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एआई की मदद से छात्रों की क्षमता और सीखने की गति के अनुसार सिलेबस तैयार किया जा रहा है, जिससे शिक्षा अधिक रोचक और प्रभावी बन रही है। उन्होंने बताया कि…
Read MoreVaranasi UP…भीषण गर्मी से बचाव को लेकर निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
भीषण गर्मी से बचाव को लेकर निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित। वाराणसी। सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं गौतम होमियो हाल के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के खतरे को देखते हुए पहाड़िया फल मंडी तथा यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा लू से बचाव हेतु दवाएं लीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को तेज धूप में अनावश्यक रूप…
Read More