Amethi UP : बाबा सिद्धगीर आश्रम में श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन,श्रद्धा और भक्ति में डूबा पूरा गांव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खण्ड क्षेत्र भेटुआ के हीरापुर स्थित बाबा सिद्धगीर आश्रम में इन दिनों सामूहिक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य पंडित पवनपति त्रिपाठी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्शों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। इस धार्मिक आयोजन में संजय मिश्रा,…

Read More

Amethi UP : हीरापुर गांव में हुआ हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत हीरापुर गांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सकल हिन्दू समाज सम्मेलन समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति के सदस्य कालिका पांडेय ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन में संजय मिश्रा, संतोष सिंह, डॉक्टर अमरनाथ तिवारी, महात्मा तिवारी, ग्राम प्रधान विजय तिवारी, शुभम सिंह, शुभम श्रीवास्तव, संतोष पांडे, इंद्र कुमार पाण्डे, बंटी तिवारी, अम्बिका तिवारी (मुंशी) सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।…

Read More

Amethi UP : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन पर जितेन्द्र पाण्डेय चुने गए जिलाध्यक्ष

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जनपद अमेठी की नई कार्यकारिणी का गठन एवं समीक्षा बैठक संपन्न,नई कार्यकारिणी गठन में महामंत्री दिव्यांश मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा व कृष्णा पाण्डेय चुने गए,जिला मंत्री के पदों पर चंदन दुबे, कुलदीप सिंह, अनुभव मिश्रा की नियुक्ति। अमेठी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश,शाखा जनपद अमेठी की नवनिर्वाचित ईकाई का गठन मंडल पर्यवेक्षक शेष नारायण त्रिपाठी, विजय चन्द्र मिश्र की उपस्थित में पूर्ण उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। परुवेक्षको ने जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की अनुमति दी। जिसके बाद नवीन कार्यकारणी…

Read More

Amethi UP : समाजसेवा की मिशाल बने अमर यादव, सार्वजनिक स्थानों पर जलवाएं अलाव, 9 जनवरी को करेंगे कंबल वितरण।

धारा लक्ष्य समाचार जनसंपर्क के साथ ही साथ अलाव जलवाकर लोगों को दिलवाया ठंड से राहत, 9 जनवरी को करेंगे कंबल वितरण, जिला सदस्य पद के प्रत्याशी है समाज सेवी अमर यादव। भादर/अमेठी। जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड 33 से अमर यादव ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे अमर यादव को क्षेत्र में एक संवेदनशील और जनसेवी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि अमर…

Read More

Amethi UP : अमेठी कोतवाल पर किसान ने लगाए गंभीर आरोप, धमकी देने का दावा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र किसानों ने कोतवाली का किया घेराव, और नारेबाजी अमेठी। जनपद अमेठी में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला अमेठी कोतवाली से जुड़ा है, जहां एक किसान ने कोतवाल पर जमीन विवाद की शिकायत के दौरान गंभीर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि वह अपने भूमि विवाद की शिकायत लेकर अमेठी कोतवाली पहुंचा था, लेकिन वहां उसे न्याय मिलने के बजाय कथित रूप से डराया और धमकाया गया। किसान के अनुसार, कोतवाल…

Read More

Amethi UP : अमेठी में चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम 30 दिसंबर को

धारा लक्ष्य समाचार पत्र यह जानकारी चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष संदीप पाण्डेय द्वारा दी गई, पात्र व्यक्ति कंबल लेने के लिए संपर्क करें – 9999961865 अमेठी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान, अमेठी (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अंतू रोड, अमेठी बाईपास के निकट सुनिश्चित किया गया है, जहां जरूरतमंद और…

Read More

Amethi UP : राम जी का जीवन अनुकरणीय है, इनके पावन चरित्र मे समस्त उच्चताएं, दिव्यताएं, श्रेष्ठताएं, समाहित है – कृष्णनन्द जी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा स्थित पूरे हरिवंश गांव के देवकी नंदन मैरिज लाॅन में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा मे भगवान श्रीराम के वनवास और केवट मिलन प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथावाचक कृष्णनंद जी महाराज ने श्रीराम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा हमें सन्मार्ग पर चलना सिखाती है। कथावाचक कृष्णनंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इसके स्वाध्याय से मनुष्य सभी सांसारिक…

Read More

Amethi UP : किसान पाठशाला का आयोजन कर बताएं गए खेती के गुण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला रहे मौजूद भेटुआ/अमेठी। शनिवार को किसान कल्याण केंद्र भेंटुआ में किसानों को खेती के नए गुण सिखाने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों की मौजूदगी रही। वर्तमान समय में रबी फसलों में अच्छी पैदावार के साथ आगामी जायद एवं खरीफ फसलों में बेहतर पैदावार एवं जैविक खाद का प्रयोग करके खेती करने के लिए किसान पाठशाला में अनेकों बाते किसानों को बताई गई। किसान पाठशाला में आए…

Read More

Amethi UP : स्वामी दशरथ महराज बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद अमेठी के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत गैरिकपुर स्थित स्वामी दशरथ महराज बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू रमाकांत सिंह जी की पुण्यतिथि की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। विद्यालय विगत 22 वर्षों से क्षेत्र में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय बाबू रमाकांत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर…

Read More

Amethi UP : क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों संग पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र साथ संग्रामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र और यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमेठी विजेंद्र सिंह लोहा रहे मौजूद अमेठी। दूल्हा राय क्रिकेट प्रतियोगिता भादर में आज क्वार्टर फाइनल मैच रानीगंज और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसमें सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीगंज ने अंतिम दो बाल में दो छक्का मारकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह और विधानसभा अध्यक्ष अमेठी बृजेंद्र सिंह लोहा ,संग्रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा,…

Read More