*सोशल मीडिया, साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी से बचाव के बारे में दी गई सीख।* संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के टीकर माफी चौकी के अंतर्गत पंचायत भवन में शुक्रवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और नए कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि—“सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को लाइक, शेयर या समर्थन देने से बचें।…
Read MoreCategory: अमेठी
Amethi UP : *संग्रामपुर मे भाजपा के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती।*
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती। संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा हम लोगों को निर्देश मिला था कि हमें अपने विकास खण्ड के सभी बूथों और शांतिकेंद्रों पर स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल जी की जयंती को मनाना है। इसी कड़ी में मेरे द्वारा सभी बूथों और शांतिकेंद्रों पर जाकर स्वतंत्रता सेनानी पटेल जी की जयंती…
Read MoreAmethi UP : *नए भारत के नए कानून के बारे में नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया गया जागरूक*
शुकुल बाजार/अमेठी। भारत सरकार द्वारा लागू किए गए “नए भारत के नए कानून” को लेकर अब जन जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र में अंबेडकर तिराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी और बताया कि सरकार ने अब आतंकवाद, आर्थिक अपराध, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर Zero Tolerance की नीति अपनाई है। *जनता से कानून का सम्मान करने की अपील* जन समूह को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि…
Read MoreAmethi UP : *प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा महापुरुषों का सम्मान – मयंकेश्वर शरण सिंह*
*सरदार पटेल जी ने जाति वाद को समाज के लिए कलंक माना – जिलाध्यक्ष* अमेठी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के मौके पर ज़िले भर मे कार्यक्रम आयोजित किए गए। रन फार यूनिटी में भाजपा के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, अमरेंद्र सिंह पिंटू सहित तमाम नेताओं, अधिकारियों व समाजसेवियों ने दौड़ लगाई। इस मौके पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
Read MoreAmethi UP : *खबर का दिखा असर — अमेठी रेलवे स्टेशन से फटा तिरंगा झंडा हटाया गया*
*धारा लक्ष्य समाचार पत्र की खबर का दिखा दमदार असर* अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर फहराते फटे तिरंगे झंडे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया और हमारे न्यूज पेपर धारा लक्ष्य समाचार पत्र के जरिए वायरल हुआ। तत्काल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल इसको संज्ञान में लेते हुए, ससम्मान तिरंगे झंडे को उतरवाया। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच गुस्सा और आक्रोश पैदा हो गया। स्टेशन पर लगा फटा तिरंगा न केवल राष्ट्रीय सम्मान के साथ खिलवाड़ था, बल्कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय…
Read MoreAmethi UP : *मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शाहगढ़ में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम।*
*घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर किया गया अभिमुखीकरण, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।* अमेठी, 30 अक्टूबर 2025। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकास खंड शाहगढ़ में “घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन” विषय पर एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी / प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने घरेलू…
Read MoreAmethi UP : *31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर जनपद में आयोजित होगें विविध कार्यक्रम।*
*सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जनपद में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां ससमय सुनिश्चित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्यता के साथ…
Read MoreAmethi UP : *बिन मौसम बरसात ने बिगाड़ा किसानों का खेल,अंकुरित हो रही खेत में पड़ी धान की फसल*
संग्रामपुर/अमेठी। अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा लेकर आया है। किसानो के पके धान की फसल काटकर खेतों में फैलाई गई है। ऊपर से रिमझिम बारिश के कारण धान अंकुरित हो जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान बहुत परेशान हो गए हैं। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के करीब सभी गांवों में लगभग 100 एकड़ से भी अधिक धान की फसल पकने के बाद अभी तक अनाज घर नहीं आया है। और अभी खेतों में ही पड़ा हुआ है। सोनारी कनू…
Read MoreAmethi UP : *अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगा फटा तिरंगा झंडा, प्रशासन बेख़बर, राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान*
अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की हालत बेहद खराब पाई गई है। फटा हुआ तिरंगा हवा में लहरा रहा है और प्रशासन इस घोर लापरवाही से अनजान बना हुआ है। यह दृश्य न केवल राष्ट्रीय सम्मान के साथ खिलवाड़ है बल्कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का भी स्पष्ट उल्लंघन है। जानकारों के अनुसार, यदि तिरंगा फटा हुआ या गंदा हो जाए तो उसे तुरंत सम्मानपूर्वक उतारकर विधिवत नष्ट कर देना चाहिए। इसके बावजूद स्टेशन पर फटा हुआ तिरंगा…
Read MoreAmethi UP : *जामों थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा*
*ग्रामीणों ने रात में पकड़े तीन ट्रैक्टर, किया पुलिस के हवाले।* जामों/अमेठी। जिले के जामों थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी की चोरी ऐसे की जा रही है, जैसे कोई बड़ी चीज़ लेकर भाग रहे हों, रात के अंधेरे में करीब 3:30 बजे से लेकर के 4:30 बजे तक जामों में यह ट्रैक्टर ट्रालियां ट्रिपाल से ढक करके बड़ी तेज रफ्तार में लेकर के जाती हुई दिखाई देती है। ट्रैक्टर-ट्रालियों में मिट्टी भरकर ऊपर तिरपाल से ढक दिया जाता है और रात के अंधेरे में हो जाती है “खनन चोरी”…
Read More