श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आस्तीक मंदिर एवं भरवेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को…
Read MoreCategory: News
महाराजगंज पुलिस की सटीक कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उपनिरीक्षक रजत वर्मा की सतर्कता रंग लाई
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज, रायबरेली। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महाराजगंज थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रजत वर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रजत वर्मा, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुसिया भट्टा मोड़ के पास…
Read Moreफलदार पौधों से हरियाली का संदेश: रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 27 जुलाई 2026। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को अहिया रायपुर स्थित रेवती राम तालाब के समीप रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायबरेली के जूनियर छात्रों एवं शिक्षक सहयोगियों द्वारा उत्साहपूर्वक फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से तीन बार सम्मानित एवं ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य सचिव श्री लक्ष्मीकांत शुक्ला का…
Read More20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट; आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 27 जुलाई। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लगभग 200 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी दर्ज किया गया है।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत…
Read Moreलो वोल्टेज से भड़के किसान, अटौरा पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली (सताव)। क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। ग्राम प्रधान पप्पू अमरिया के नेतृत्व में दर्जनों किसान अटौरा पावर हाउस पहुंच गए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पर्याप्त बिजली न मिलने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित…
Read Moreमातृभूमि सेवा मिशन ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन, योग शिविर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में सोमवार सुबह शहीद स्मारक प्रांगण में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना एवं पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद…
Read Moreअवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात छापेमारी में जेसीबी सीज, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र सलोन /रायबरेली जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नायन/रेहवारा के पास की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का अवैध खनन…
Read More4 दिन बाद भी रहस्यमयी सुरंग असुरक्षित, प्राचीन बर्तन मिलने से बढ़ा रहस्य; बैरिकेडिंग न होने से हादसे का खतरा
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में खेत की मिट्टी धंसने से सामने आई रहस्यमयी सुरंग को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सुरंग मिलने के चार दिन बाद भी प्रशासन की ओर से मौके पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो बैरिकेडिंग कराई गई है और न ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग सुरंग को देखने…
Read Moreबारिश के मौसम में संक्रमण पर प्रहार नगर पंचायत जैदपुर के सभी 17 वार्डों में एंटी-लार्वा दवाओं का हुआ छिड़काव
रिपोर्ट कृष्ण गोपाल सोनी जैदपुर धारा लक्ष्य समाचार पत्र जैदपुर / बाराबंकी। बारिश के मौसम में संक्रामक एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत जैदपुर ने क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में कस्बे के सभी 17 वार्डों में नालियों तथा संवेदनशील स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों के खतरे को कम किया जा सके। अभियान के तहत अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों और अन्य प्रभावित स्थानों…
Read Moreश्रावण मास एवं श्रावण शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
श्रद्धालुओं/कावड़ियों की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं निर्बाध यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम प्रमुख शिवालयों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, सुरक्षा, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट राजेश कुमार बाराबंकी बाराबंकी, 27 जुलाई 2026। आगामी श्रावण मास (30 जुलाई से 28 अगस्त 2026) एवं श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त 2026) के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक…
Read More