एसपी अंकुर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का किया आह्वान धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सीतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्वज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण एवं पुलिस झंडा प्रतीक पिन लगाने की परंपरा…
Read MoreAuthor: News Desk
डलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य आगाज, लेजर लाइट से सजी गंगा आरती बनी आकर्षण का केंद्र
23 से 30 नवंबर तक चलेगा डलमऊ महोत्सव, देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियों से गुलजार होगा मेला। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ/रायबरेली। गंगा तट पर आस्था, संस्कृति और उत्सव का संगम देखने को मिला, जब डलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले डलमऊ महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के शुभारंभ अवसर पर गंगा तट पर आयोजित भव्य आरती में लेजर लाइट का आकर्षक संयोजन…
Read More16 साल से सेवा दे रहे कर्मचारियों के भविष्य पर उठी आवाज, महासंघ ने शासन-प्रशासन से मांगा न्याय
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली। वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों के भविष्य और सेवा संबंधी मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने आवाज बुलंद की है। उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ की ओर से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान और मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई है। महासंघ ने ज्ञापन में कर्मचारियों की सेवा अवधि, भविष्य की सुरक्षा और लंबित मांगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से कार्यरत…
Read Moreरायबरेली: खेत में जबरन ट्रैक्टर से जुताई और जान से मारने की धमकी का आरोप, चार दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज रायबरेली। कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के ग्राम बावन बुजुर्ग बल्ला में दबंगों द्वारा एक किसान की संक्रमणीय भूमि पर जबरन कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि थाने में नामजद तहरीर और वीडियो साक्ष्य देने के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रार्थी गंगाप्रसाद पुत्र सुन्दर, निवासी घेरा महराजगंज…
Read Moreजयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जगद्गुरु के चरण पखारकर महंत आलोक दास जी महाराज ने ग्रहण किया चरणामृत
राजन जी महाराज ने सुनाया केवट प्रसंग, मारीच सहित राक्षसों के प्रसंगों का किया भावपूर्ण वर्णन, संतों के सानिध्य में भक्तिमय हुआ जयप्रभाग्राम रिपोर्ट ए के पाण्डेय गोंडा धारा लक्ष्य समाचार गोण्डा। नानाजी देशमुख की कर्मस्थली जयप्रभाग्राम में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। परम पूज्य महंत आलोक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव में आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है। कथा के सप्तम दिवस पर देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।…
Read Moreमहराजगंज-रायबरेली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक का पैर टूटा।
कैटरिंग के काम से जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकराई, जिला अस्पताल रेफर। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर सोमवार को फरीद ट्राली की दुकान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य बाइक सवार बाल-बाल बच गए। घायल युवक का पैर फ्रैक्चर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र…
Read Moreघर में बंद कर युवक पर सरिया और कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के माझिगांव मजरे थरि गांव में सोमवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने युवक को घर के अंदर बंद कर सरिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर…
Read Moreनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, चंदापुर पुलिस को मिली सफलता।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।चंदापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। जानकारी करने पर पता चला कि अमरेश उर्फ भलऊ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के…
Read Moreसेंट एंथोनी स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई संविधान की जानकारी, प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी, 23 नवंबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को सेंट एंथोनी स्कूल, बाराबंकी में संविधान विषयक परिचर्चा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ललित सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल नितिन कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान…
Read Moreसड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ ने ली जागरूकता क्लास, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को बताए यातायात के नियम
हर चालक के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना आवश्यक : अमिताभ राय धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत उप सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अमिताभ राय ने कार्यालय पहुंचे ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों और यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने…
Read More