सदर विधायक अदिति सिंह ने नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय अमावां का किया लोकार्पण।

21 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। विकासखंड अमावां में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने 24 लाख 16 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर अमावां, राही एवं नगर क्षेत्र की 21 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में विधायक अदिति सिंह ने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा दो बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति…

Read More

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन रायबरेली के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण अथवा अन्याय की स्थिति…

Read More

डीएम ने कलेक्ट्रेट अभिलेखागार का किया निरीक्षण अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सुरक्षित संरक्षण के दिए निर्देश।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण कर वहां अभिलेखों के रख-रखाव, संरक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा उनके व्यवस्थित रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में संरक्षित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभिलेखों…

Read More

डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बावजूद नहीं सुधर रही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली, सीएचसी पर 16 में महज पांच कर्मचारी मिले मौजूद

डॉक्टरों पर बाहर की दवाइयां लिखने का आरोप, महज एक रुपये में पर्चा बनवाने वाले गरीब मरीज ने बयां की अपनी बेबसी रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र  त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा जनपद बाराबंकी में समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवा एट शुम्भा में देखने को मिला, जहां कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 04 नवम्बर 2026

Read More

कोयले से लदे ट्रक में छिपाकर बिहार से पंजाब ले जा रहा था 6.240 किलो अफीम

खैराबाद में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; एएसपी उत्तरी ने दी जानकारी धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। बिहार से पंजाब ले जाई जा रही करीब 35 लाख रुपये कीमत की 6 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम को खैराबाद में पुलिस और सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल कोयले से लदे टाटा ट्रक को जब्त करते हुए पुलिस ने पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी अपर पुलिस…

Read More

जीएसटी की छापेमारी से भिलवल में हड़कंप, बड़कऊ ज्वैलर्स के शोरूम और किराना स्टोर पर जांच

कार्रवाई की खबर फैलते ही हैदरगढ़ बाजार में बंद हुईं दुकानें, कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जीएसटी कर्मी की नोकझोंक, जेल भेजने की धमकी देने का आरोप धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे में मंगलवार सुबह केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने बड़कऊ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे अचानक पहुंची टीम ने ज्वैलरी शोरूम में खरीद-बिक्री के अभिलेखों और स्टॉक की जांच शुरू की। इसके बाद टीम मोधू पुरवा मोड़ स्थित संबंधित किराना स्टोर भी पहुंची और वहां कारोबारी दस्तावेज…

Read More

चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पंजाब के दो शातिर चोर गिरफ्तार, भदोखर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोखर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक सीटी-100 और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, भदोखर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की सीटी-100 मोटरसाइकिल बीते 2 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। वहीं…

Read More

शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां/रायबरेली। थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम उमरपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती एक नवंबर की रात करीब 8:30 बजे डायल 112 के माध्यम से गांव उमरपुर में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस…

Read More

स्कूटी सवार दो युवकों को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल।

एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर; दूसरे का उपचार जारी। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। थाना मिल एरिया क्षेत्र के कचौंदा निवासी शिवा (18) पुत्र सूरजदीन और हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र कन्धई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में…

Read More