त्योहारों और पीईटी परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ संभाला मोर्चा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। आगामी त्योहारों और पीईटी परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने बाजारों में स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा…

Read More

भारतीय ज्ञान परंपरा में राज्य की संकल्पना पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित

वैदिक संहिता में प्राचीन राजनीतिक चिंतन की समृद्ध परंपरा विद्यमान : डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र अवध विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में भारतीय राजशास्त्र एवं राज्य के विकास के विभिन्न सोपानों पर हुई विस्तृत चर्चा धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभभाई पटेल सेंटर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन में राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में राज्य की संकल्पना’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू…

Read More

सड़क हादसे में घायल युवक की एम्स में मौत, चार साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा पवन यादव, परिवार में मचा कोहराम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर दशहरा के दिन हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार सुबह एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और चार वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, चंदापुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे…

Read More

घर का दरवाजा तोड़कर घुसे हमलावर, महिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप पीड़िता का दावा—धारदार

हथियारों से किया हमला, पति हुआ बेहोश; आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज, रायबरेली।रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के गुम्दापुर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों से सनसनी फैल गई है। गांव की निवासी फूलमती ने गांव के ही कुछ लोगों समेत छह व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर घर का…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 26 अक्टूबर 2026

Read More

पीईटी-2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था, पहली पाली में 2,814 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 25 अक्टूबर।रायबरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उत्तर…

Read More

मन की बात में गूंजा स्वदेशी का संदेश, जनमेजय सिंह ने बूथ पर कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें भाग को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने सिकंदरपुर स्थित अपने आवास पर बूथ संख्या 324 पर स्थानीय लोगों के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा हुई और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के संकल्प को दोहराया गया।प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायबरेली में कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’ होर्डिंग से सियासी चर्चा तेज।

पंकज तिवारी बोले—होर्डिंग से जिला कांग्रेस कमेटी का कोई आधिकारिक संबंध नहीं, सीटों और गठबंधन पर फैसला करेगा शीर्ष नेतृत्व। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली रायबरेली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। राजधानी लखनऊ के बाद रायबरेली में भी कांग्रेस के ‘200 सीट हक है हमारा’ लिखे होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें लगी हैं। चुनाव से पहले लगाए गए इन नारों…

Read More

पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, लालगंज के दो केंद्रों पर कड़ा पहरा।

बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, जांच के बाद मिल रहा प्रवेश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।परीक्षा…

Read More

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को महराजगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कुबना में महिला सशक्तिकरण को लेकर बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। चौपाल में महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 के उपयोग के बारे में…

Read More