आरटीओ प्रवर्तन ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय रायबरेली का किया औचक निरीक्षण

सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच, दिए आवश्यक निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 05 सितम्बर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या संजय कुमार झा ने शनिवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय रायबरेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की तथा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और कार्यों…

Read More

जलभराव प्रभावित परिवारों तक पहुंची प्रशासन की राहत। महाराजगंज व सदर तहसील में 161 राहत किट वितरित

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। जिले में लगातार जलभराव की स्थिति से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में महाराजगंज तहसील के ग्राम मून एवं कोटवा मदनिया तथा सदर तहसील के ग्राम लोधीपुर, खुर्राट और दीवान का पुरवा में जलभराव से प्रभावित…

Read More

बिना बिल वाउचर के लाखों रुपए का भुगतान ई ग्राम स्वराज पर सादे पेपर अपलोड

धारा लक्ष्य समाचार सतीश कुमार बाराबंकी। पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत सचिव और प्रशासक ने लाखों रुपए की हेरा फेरी कर दिया जिसमें ई ग्राम स्वराज पर सादे पेपर अपलोड कर कई लाख रुपयों का भुगतान करवा लिया मामला बाराबंकी जनपद के सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हवापुर का है जहां पर 30 अप्रैल 2026 को ई ग्राम स्वराज पर बिल वाउचर के सादे पेपर अपलोड करते हुए लगभग चार लाख के करीब का भुगतान कर लिया जिसमें ग्राम प्रधान और अन्य के मानदेय के रूप में 49000 रु०…

Read More

जिला कारागार में भक्तिभाव के साथ मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बंदियों ने सजाईं आकर्षक झांकियां।

मटकी फोड़ कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजनों में बंदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारागार परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर बंदियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जेल परिसर की अधिकांश सजावट बंदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई। बंदियों ने अपनी कला और…

Read More

12वें वित्त आयोग की नाली निर्माण फाइल गायब, तत्कालीन लेखाकार पर गबन का मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली। विकास खण्ड महराजगंज में वर्ष 2011-12 के दौरान 12वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए नाली निर्माण कार्य की महत्वपूर्ण पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने तत्कालीन लेखाकार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष महराजगंज को पत्र भेजा है। खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज अंजु रानी वर्मा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश सहकारी समितियां एवं पंचायतें लेखा परीक्षा दल की जांच के…

Read More

नाव से बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचीं सपा नेता पूनम सिंह, वितरित की राहत सामग्री।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नाव के जरिए जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।पूनम सिंह ने ग्राम सभा ओनई जंगल के पूरे गुमान, पूरे गोपाली, पिंडारी कला, ग्राम सभा लोदीपुर के पूरे दीवान तथा ग्राम सभा बघई के पूरे महादेवन और अहलवार गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को…

Read More

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, सिर पर गुम्मा मारकर किया लहूलुहान।

रास्ता रोककर दबंगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के जेतुआ टप्पे विझवन ग्राम पंचायत के प्रधान तेज बहादुर पर शुक्रवार रात कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतुआ टप्पे विझवन निवासी ग्राम प्रधान तेज बहादुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपनी…

Read More

ज़हरीले जीव के डंक से मासूम की मौत, खेलते-खेलते बुझ गई नित्या की जिंदगी।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंदापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गजनी (मजरा चंदापुर) में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची की किसी विषैले जीव के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पूरे गजनी निवासी राजकुमार की पुत्री नित्या (4) शुक्रवार दोपहर अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी विषैले जीव ने…

Read More

शेखपुर समोधा से मदाखेड़ा बॉर्डर तक सड़क बनी जानलेवा, 80 से अधिक गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें।

बरसात में सड़क और गड्ढों का अंतर मिटा, रोजाना हजारों वाहन चालक और स्कूली बच्चे जोखिम उठाने को मजबूर। रिपोर्टर: रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली।विकास क्षेत्र बछरावां का प्रमुख शेखपुर समोधा-मदाखेड़ा मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे से लेकर मदाखेड़ा बॉर्डर तक करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की जर्जर हालत के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…

Read More

जलभराव पीड़ितों के मसीहा बने सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा, घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के नया पुरवा मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मोहल्ले के करीब 100 घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे लगभग 400 लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पानी भर जाने से लोगों के सामने खाने-पीने और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे कठिन समय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा जलभराव पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।शशिकांत शर्मा ने प्रभावित…

Read More