मटकी फोड़ कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजनों में बंदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारागार परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर बंदियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जेल परिसर की अधिकांश सजावट बंदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई। बंदियों ने अपनी कला और…
Read MoreCategory: Raybareli
12वें वित्त आयोग की नाली निर्माण फाइल गायब, तत्कालीन लेखाकार पर गबन का मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली। विकास खण्ड महराजगंज में वर्ष 2011-12 के दौरान 12वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए नाली निर्माण कार्य की महत्वपूर्ण पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने तत्कालीन लेखाकार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष महराजगंज को पत्र भेजा है। खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज अंजु रानी वर्मा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश सहकारी समितियां एवं पंचायतें लेखा परीक्षा दल की जांच के…
Read Moreनाव से बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचीं सपा नेता पूनम सिंह, वितरित की राहत सामग्री।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नाव के जरिए जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।पूनम सिंह ने ग्राम सभा ओनई जंगल के पूरे गुमान, पूरे गोपाली, पिंडारी कला, ग्राम सभा लोदीपुर के पूरे दीवान तथा ग्राम सभा बघई के पूरे महादेवन और अहलवार गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को…
Read Moreग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, सिर पर गुम्मा मारकर किया लहूलुहान।
रास्ता रोककर दबंगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के जेतुआ टप्पे विझवन ग्राम पंचायत के प्रधान तेज बहादुर पर शुक्रवार रात कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतुआ टप्पे विझवन निवासी ग्राम प्रधान तेज बहादुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपनी…
Read Moreज़हरीले जीव के डंक से मासूम की मौत, खेलते-खेलते बुझ गई नित्या की जिंदगी।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंदापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे गजनी (मजरा चंदापुर) में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची की किसी विषैले जीव के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पूरे गजनी निवासी राजकुमार की पुत्री नित्या (4) शुक्रवार दोपहर अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी विषैले जीव ने…
Read Moreशेखपुर समोधा से मदाखेड़ा बॉर्डर तक सड़क बनी जानलेवा, 80 से अधिक गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें।
बरसात में सड़क और गड्ढों का अंतर मिटा, रोजाना हजारों वाहन चालक और स्कूली बच्चे जोखिम उठाने को मजबूर। रिपोर्टर: रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली।विकास क्षेत्र बछरावां का प्रमुख शेखपुर समोधा-मदाखेड़ा मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे से लेकर मदाखेड़ा बॉर्डर तक करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की जर्जर हालत के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…
Read Moreजलभराव पीड़ितों के मसीहा बने सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा, घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के नया पुरवा मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मोहल्ले के करीब 100 घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे लगभग 400 लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पानी भर जाने से लोगों के सामने खाने-पीने और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे कठिन समय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा जलभराव पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।शशिकांत शर्मा ने प्रभावित…
Read Moreबाढ़ राहत वितरण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया पक्षपात का आरोप
जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंची सरकारी मदद, जांच की मांग तेज। रिपोर्टर: रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए शासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री के वितरण को लेकर कोटवा मदनिया ग्राम पंचायत में विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राहत सामग्री का वितरण पारदर्शी तरीके से न कर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि वास्तविक बाढ़ पीड़ित परिवार सहायता से वंचित रह गए।ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में आई बाढ़ और जलभराव से गांव के…
Read Moreघास काटने की मशीन में दौड़ा करंट, स्कूल का माली झुलसा; समय रहते बची जान।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सलेथू स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घास काटने के दौरान एक माली करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। स्कूल कर्मियों की तत्परता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुरवा गांव निवासी रामबरन पुत्र ईश्वरदीन न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में माली के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह…
Read Moreहीरो होंडा एजेंसी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, मासूम समेत चार घायल
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित हीरो होंडा एजेंसी के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के सिंहपुर निवासी शिवांशु दीक्षित अपनी पत्नी मोहिनी दीक्षित और चार वर्षीय पुत्र सारांश दीक्षित के साथ बाइक से रायबरेली जा…
Read More