निःशुल्क कानूनी सहायता व पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और महिला पुलिसकर्मी सम्मानित धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित भूमिजा हॉल में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर विधिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, पारिवारिक कानूनों तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंजुला सरकार रहीं। विशिष्ट अतिथि के…
Read MoreCategory: Sitapur
मिशन शक्ति: सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने मिश्रिख में सुनीं समस्याएं
महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, हेल्पलाइन और सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए विशेष पिंक बूथ और काउंटर स्थापित किए गए। तहसील मिश्रिख में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की…
Read Moreएसआईआर अभियान और विलेखों के सत्यापन का डीएम ने लिया जायजा
नैमिषारण्य, औरंगाबाद व दहेलरा में औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और निबंधन में पारदर्शिता बरतने पर जोर, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मिश्रिख तहसील क्षेत्र के नैमिषारण्य और दहेलरा में पंजीकृत विलेखों से संबंधित भूखंडों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही नैमिष स्थित लाला राम नारायण सहगल इंटर कॉलेज तथा विकासखंड गोंदलामऊ के कंपोजिट विद्यालय औरंगाबाद प्रथम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान…
Read Moreमिशन शक्ति के तहत छात्रा अनुष्का बनीं एक दिन की बीएसए, निरीक्षण में दो स्कूलों में मिली लापरवाही
बालिका सशक्तीकरण के साथ शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर, हजरतपुर में शिक्षक नदारद तो इस्माइलगंज में बंद मिला विद्यालय धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन की मेधावी छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। बीएसए की भूमिका निभाते हुए अनुष्का ने विद्यालयों में पर्याप्त कक्षा-कक्ष, शिक्षकों की समय से उपस्थिति, निर्धारित ड्रेस कोड के पालन…
Read Moreत्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश एडीजी ने नैमिषारण्य में परखी व्यवस्थाएं,
महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी पर जोर त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश एडीजी ने नैमिषारण्य में परखी व्यवस्थाएं, धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने सोमवार को नैमिषारण्य पहुंचकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र सहित आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी…
Read Moreउपस्थिति पंजिका में 118 छात्र दर्ज, मौके पर मिले सिर्फ 67; प्रधानाध्यापक का वेतन रोका
बीएसए के निरीक्षण में तीन परिषदीय विद्यालयों में मिलीं खामियां, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक सीतापुर। सिधौली विकासखंड के तीन परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के आकस्मिक निरीक्षण में छात्र उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई में कमियां सामने आईं। प्राथमिक विद्यालय गन्धौली में उपस्थिति पंजिका और मौके पर मौजूद विद्यार्थियों की संख्या में 51 का अंतर मिलने पर प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक का अक्टूबर माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गन्धौली में 162 विद्यार्थी नामांकित…
Read Moreत्योहारों को लेकर आईजी ने परखी सीतापुर की कानून-व्यवस्था
नैमिषारण्य में समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश, मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ और घाटों का किया निरीक्षण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. ने शनिवार को सीतापुर पहुंचकर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। नैमिषारण्य क्षेत्र में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली प्रतिमाओं, विसर्जन जुलूसों और स्थायी व अस्थायी…
Read Moreदाल मंडी में संपत्ति विवाद में बबलू राठौर की मौत, छोटू घायल दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीसरे की तलाश जारी।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर सीतापुर। शहर की दाल मंडी में शनिवार सुबह दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में बबलू राठौर की मौत हो गई, जबकि छोटू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का आरोप: सीओ नगर विनय कुमार यादव के मुताबिक, दाल मंडी में एक दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर…
Read Moreलोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा का धरना, मताधिकार की सुरक्षा की उठाई मांग
अंबेडकर पार्क में कांग्रेस भी हुई शामिल, अनुच्छेद 326 का किया पाठ; मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान पर गुरुवार को “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत सपा जिला इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे,…
Read Moreरामनगर-267 में भाजपा की सियासी पिच पर सुशील पटेल लंबरदार ने ठोकी दावेदारी
दो बार ब्लॉक प्रमुख पद के रनर प्रत्याशी रहे सुशील पटेल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और स्नातक एमएलसी के ब्लॉक संयोजक के रूप में हैं सक्रिय रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ /बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद की रामनगर विधानसभा-267 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत नेराकबूलपुर के मूल निवासी सुशील पटेल लंबरदार ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामनगर विधानसभा सीट पर विधायक…
Read More